फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। यूरोपीय यूनियन से व्यापार संधि और अमेरिकी से भी व्यापार संधि की औपचारिक घोषणा से टेक्सटाइल क्षेत्र में कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। गारमेंट की बंद हो चुकीं फैक्टरियों के फिर से शुरू होने की उम्मीद जग गई है। उद्यमियों का कहना है कि दोनों व्यापारिक संधियों से निर्यात बढ़ेगा। यहां पर करीब 30 हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें से गारमेंटस, वाहनों के पुर्जे, फर्नीचर बनाने की काफी इकाइयां हैं। घरेलू जरूरतों के अलावा यहां से अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों को निर्यात भी किया जाता है। काफी औद्योगिक इकाइयां ऐसी हैं, जो यहां से अमेरिका को गारमेंटस और वाहनों के पुर्जे भी निर्यात करती हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। ...