औरैया, जनवरी 28 -- सहार, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहार कस्बे में आयोजित 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में ग्राम कटैया निवासी अमेरिका यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। यह मैराथन सामाजिक संस्था 'नन्ही पहल' के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस मैराथन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दौड़ के साथ ही एक भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी पुलिस औरैया अशोक कुमार सिंह रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उन्हें नश...