लखीमपुरखीरी, अप्रैल 11 -- छोटी काशी गोला का शिव मंदिर परिसर अब अमेरिका में भी दिखेगा। इसके लिए वहां की मांग पर एक पेंटिंग अमेरिका भेजी जा रही है। कृषक समाज इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ. लखपत राम वर्मा पिछले 42 वर्षो से कला की साधना में रत हैं। उन्होंने तमाम ऐसी पेंटिंग बनाई हैं जो मानो बोल उठेगी। उनकी पेंटिग्स अब अमेरिका में धूम मचाने के लिए तैयार है। डॉ वर्मा ने बताया कि यूएसए के टेक्सास राज्य के डॉलफ शहर के एक प्रसिद्ध व्यवसायी की विशेष मांग पर उन्होंने छोटी काशी गोला के प्रसिद्ध भूतभावन भगवान शिव के मंदिर परिसर की दो पेंटिंग बनाई हैं। इसके साथ-साथ लॉर्ड कृष्णा, शांति के प्रतीक बांसुरी बजाते गणेश जी की भी एक पेंटिंग बनाई है। यह सभी पेंटिंग शीघ्र अमेरिका के डालफ शहर में गोला की चमक बिखेरंगी। डॉ. वर्मा पूर्व में भी गोला नगर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.