नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- क्षमा शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार पिछले दिनों न्यूयॉर्क (अमेरिका) के एक भारतीय रेस्तरां में बैठी हुई थी। वहां तरह-तरह के शाकाहारी व्यंजन मौजूद थे। छोले-भठूरे की खुशबू तो हवा में तैर रही थी। लगता ही नहीं था कि हम भारत में नहीं हैं। कई भारतीय भी दिखाई दे रहे थे। मगर भारतीयों से ज्यादा श्वेत लोग भारतीय भोजन का आनंद उठा रहे थे। बहुत से अश्वेत जो भारतीय मूल के नहीं थे, वे भी खाने में मगन थे। कोई दाल-चावल, रोटी-सब्जी खा रहा था, तो कोई इडली, डोसा, चटनी, सांभर का आनंद ले रहा था। इसके कुछ दिन बाद न्यूयॉर्क राज्य के एक छोटे से कस्बे इथका के भारतीय स्टोर में गई। इथका में विश्व प्रसिद्ध कॉर्नेल विश्वविद्यालय है। दुनिया भर के विद्यार्थी यहां पढ़ने आते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय बच्चे भी पढ़ते हैं। यहां का भारतीय स्टोर बहुत बड़ा नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.