फरीदाबाद, फरवरी 7 -- नूंह। अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला नूंह समन्वयक चौधरी महताब अहमद के नेतृत्व में यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस मुख्यालय पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताई। महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस 180 भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। उन्हें हथकड़ी पहनाकर 40 घंटे तक बिना भोजन-पानी के रखा गया, जो मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इस पर अमेरिका से कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा, जो भारतीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में उसकी विफलता को दर्शाता है। इस मौके विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.