कौशाम्बी, फरवरी 12 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने गुरुवार को अमेरिका और भारत के बीच हुए कथित कृषि समझौते के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर समझौते को किसान विरोधी बताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने विकास खंड कार्यालय चायल से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। तहसील पहुंचकर किसानों ने नारेबाजी करते हुए समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समझौते से सस्ती विदेशी कृषि उपज भारतीय बाजार में आएगी, जिससे देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि डेयरी क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.