गिरडीह, फरवरी 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को भारतीय कृषि और किसानों के हितों के लिए घातक बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। संगठन ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के तत्काल इस्तीफ़े की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर न किया जाए। इस आशय का प्रेस बयान विश्वनाथ सिंह ने जारी कर कहा है। एसकेएम ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस समझौते को आगे बढ़ाया तो देशव्यापी, व्यापक और एकजुट होकर जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप है कि प्रस्तावित अंतरिम समझौते के तहत भारत अमेरिकी कृषि और खाद्य उत्पादों पर आयात शुल्क (टैरिफ) समाप्त या कम करने की तैयारी में है, जिससे भारतीय कृषि क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.