एटा, फरवरी 12 -- गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान, मजदूर एवं छोटे व्यापारियों ने शहर के शहीद पार्क में एकत्र होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा जिला संयोजक राजेंद्र सिंह, उप संयोजक कॉमरेड राजाराम यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता भारतीय कृषि, डेयरी व ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा आघात पहुंचाएगा। विदेशी सस्ती उपज के आयात से सोयाबीन, मक्का, गेहूं एवं दालों की खेती करने वाले भारतीय किसान प्रभावित होंगे। मांग की कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता, चार लेबर कोड, बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर, मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलाव एवं बीमा बिल को तत्काल रद किया जाए। योगेश कुमार बघेल, प्रमोद कुमार शर्मा, संदीप यादव, शिवपाल सिंह, राकेश कुमार, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.