शामली, फरवरी 12 -- गुरुवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने शामली कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम अरविन्द कुमार चौहान को सौंपकर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि 12 फरवरी को देशभर के किसान संगठन धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से इस समझौते का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रस्तावित व्यापार समझौता किसान विरोधी है और इससे देश के कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन में कहा गया कि यदि सोयाबीन, मक्का, गेहूं, डेयरी उत्पाद और दालों पर आयात शुल्क कम किया गया तो भारी सब्सिडी और मशीनीकृत खेती वाले अमेरिकी उत्पाद भारतीय बाजार में सस्ते दामों पर आएंगे, जिससे पहले से एमएसपी की लड़ाई लड़ रहे भारतीय किसान प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.