महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम अशीष की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। खेती, बीज व दुग्ध उत्पादन पर खतरा बताते हुए समझौता तत्काल रद्द करने की मांग की। जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता देश की लगभग 70 प्रतिशत कृषि आधारित आबादी के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उनका आरोप है कि पहले से बाजार की अनिश्चितता, बढ़ती लागत व कर्ज के बोझ से जूझ रहे किसानों की स्थिति इस समझौते के लागू होने पर और गंभीर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.