सहारनपुर, जनवरी 8 -- करनाल के एजेंट द्वारा पढ़ाई के लिए डंकी रूट से अमेरिका भेजे गए युवक को करीब 11 माह बाद अमेरिकी सरकार ने जंजीरों में बांधकर बुधवार को भारत डिपोर्ट कर दिया। युवक ने घर पहुंचकर आप बीती सुनाई, तो परिजन हैरान रह गए। पीड़ित परिजनों ने एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर धोखा देकर 62 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। गांव बडूली निवासी पूर्व प्रधान ब्रह्मजीत सिंह का भतीजा भानू प्रताप पुत्र देवेंद्र हरियाणा के करनाल क्षेत्र निवासी एजेंट के माध्यम से स्टडी बीजा पर 11 अगस्त 2024 को निकला था। इस दौरान उसे ब्राजील में रुकवाया गया था। करीब छह माह बाद एजेंट के साथी ने 24 जनवरी 2025 को डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। जहां वीजा न होने पर भानू प्रताप को पकड़कर डिटेक्शन सेंटर में डाल दिया। करीब 11 माह डिटेक्शन सेंटर में रखने के बाद न्यायिक प...