नई दिल्ली, फरवरी 1 -- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को एक बड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान पर कोई भी सैन्य हमला मध्य पूर्व में 'क्षेत्रीय युद्ध' को जन्म देगा, जिससे पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संघर्ष फैल सकता है। ईरानी नेता का यह बयान तब सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी गणराज्य पर सैन्य हमले की धमकी दी है। माना जा रहा है कि 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई की ये टिप्पणियां अब तक की उनकी सबसे प्रत्यक्ष धमकी है। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई के हवाले से बताया कि अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा। खामेनेई ने आगे कहा कि हम उकसाने वाले नहीं हैं और न ही हम किसी देश पर हमल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.