नई दिल्ली, फरवरी 11 -- भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में अंतरिम व्यापार समझौते पर बनी सहमति के बाद अमेरिका ने अखंड भारत का नक्शा शेयर कर सबको चौंका दिया था। इस नक्शे में अमेरिका ने PoK और अक्साई चिन को विवादित हिस्सों की बजाय, भारत का अभिन्न हिस्सा दिखाया गया था, जो अमेरिका के अब तक के रवैए से मेल नहीं खा रहा था। नक्शे को लेकर खूब चर्चाएं भी हुईं। हालांकि अब अमेरिका ने एक बार फिर यू टर्न ले लिया है। अमेरिका ने अब भारत के उस नक्शे को डिलीट कर दिया है। इससे पहले यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के ऑफिस ने 7 फरवरी को यह पोस्ट शेयर किया था। एक्स पर शेयर किए गए भारत के मैप में PoK और अक्साई चिन को विवादित इलाकों के तौर पर मार्क करने की बजाय भारत के हिस्से में दिखाया गया। खास बात यह थी कि यह नक्शा ट्रेड डील पर द्विपक्षीय अंतरिम फ्रे...