बोकारो, जनवरी 12 -- बेरमो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि वेनेजुएला में अमेरिका ने बंगाल के प्लासी युद्ध को दोहराया है। पर्याप्त सैन्य बल रहने के बाद भी 1757 के प्लासी युद्ध में नवाब सिराजुद्दौला की हार हो गयी थी, रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में ईस्ट इंडिया कंपनी युद्ध जीत गयी थी और नवाब सिराजुद्दौला गिरफ्तार कर लिए जाते हैं। भारत में अंग्रेजी शासन की शुरुआत यहीं से होती है। नवाब सिराजुद्दौला के सेनापति मीर जाफर के ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों बिक जाने के कारण सिराजुद्दौला की हार हो गई थी। ठीक ऐसा ही अमेरिका ने वेनेजुएला में किया है। महमूद ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरे विश्व युद्ध की ओर दुनिया को धकेलने का काम किया है और फिर भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की आशा रखते हैं।

हिंदी हिन्दुस्ता...