नई दिल्ली, फरवरी 3 -- टेक्सटाइल कंपनियों के शेयर मंगलवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए हैं। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने से गारमेंट एंड अपैरल कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। अमेरिका ने भारत से होने वाले एक्सपोर्ट पर टैरिफ को घटाकर 18 पर्सेंट कर दिया है। टैरिफ घटने के बाद गोकलदास एक्सपोर्ट्स, किटेक्स गारमेंट्स, वेलस्पन लिविंग, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज, अरविंद लिमिटेड और केपीआर मिल के शेयरों में 20 पर्सेंट तक की तेजी देखने को मिली है। 20% के अपर सर्किट पर इन कंपनियों के शेयरगोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, किटेक्स गारमेंट्स और इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को 20 पर्सेंट के अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 696.10 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, किटेक्स गा...