पटना, फरवरी 21 -- जनवादी लेखक संघ (जलेस) के राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि बदली हुई परिस्थिति और साम्राज्यवादी खतरे को देखते हुए जनता के बीच रेड बुक्स की चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद ने कमजोर देशों के बीच भय का वातावरण कायम कर दिया है। श्री विनीताभ शनिवार को जलेस कार्यालय में 'रेड बुक्स डे' पर 'मौजूदा दौर में साम्राज्यवाद की चुनौतियां और रेड बुक्स का महत्व' विषय पर आयोजित विमर्श का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जलेस पटना के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की। बांग्ला कवि विद्युत पाल ने कहा कि 1920 से यह पुस्तक यानी कम्युनिस्ट घोषणा पत्र भारत में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 30 साल पहले बिना टैरिफ की दुनिया की बात कही गई थी। आज वही अमेरिका अब दूसरे देशों पर टैरिफ लगा रहा है। मंजुल कुमार दास...