नई दिल्ली, जनवरी 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि अमेरिका ईरान की तरफ बहुत बड़ी सेना भेज रहा है। इस पर ईरान का जवाब सामने आया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर ने अमेरिका को चेतावनी दी कि उनकी उंगलियां ट्रिगर पर ही हैं। ईरानी गार्ड्स कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने इजरायल और अमेरिका को चेतावनी दी कि ऐतिहासिक अनुभवों और पिछले साल हुए युद्ध से उन्हें सीख लेनी चाहिए ताकि उन्हें कोई भी गलतफहमी ना हो और उससे भी अधिक दर्दनाक और हश्र का सामना न करना पड़े।" उन्होंने लिखित बयान में कहा, "इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और डियर ईरान की उंगली ट्रिगर पर ही है। वे पहले से कहीं अधिक तैयार है।"'वैध लक्ष्य' वाली चेतावनी बता दें कि ईरानी रिवोल्...