वाशिंगटन, जून 14 -- आज 14 जून को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर सेना दिवस (आर्मी डे) समारोह आयोजित होने वाला है। हाल ही में इस परेड से जुड़ी एक बड़ी खबर ने भारत, पाकिस्तान और वैश्विक कूटनीति में हलचल मचा दी थी। खबर थी कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। अब खुद अमेरिका ने इसको लेकर सफाई दी है। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट रूप से इन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिकी सेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, "यह खबर पूरी तरह गलत है। किसी भी विदेशी सैन्य नेता को इस परेड के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.