नई दिल्ली, जनवरी 8 -- बीते दिनों वेनेजुएला पर अचानक हमला करने के बाद अब अमेरिका यूरोप में संभावित रूप से नई साजिश रच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों में भारी हथियारों से लैस दर्जनों अमेरिकी सैन्य विमान ब्रिटेन में उतरे हैं। अमेरिका के इस कदम को लेकर तनाव और बढ़ गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका का अगला निशाना कौन होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 14 C-17 ग्लोबमास्टर III कार्गो विमान के अलावा 2 AC-130J घोस्ट राइडर गनशिप्स को ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स (RAF) के फैयरफोर्ड (ग्लॉसेस्टरशायर), मिल्डेनहॉल और लेकनहेथ (सफोल्क) में उतारा गया है। बता दें कि C-17 ग्लोबमास्टर लंबी दूरी के एयरलिफ्ट मिशनों के लिए इस्तेमाल होने वाला बड़ा युद्धवाहक विमान है। वहीं AC-130J गनशिप में तोपें, बम और मिसाइलें ट्रांसपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.