मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- पीजेंट वेलफेयर एसो. के चेयरमैन अशोक बालियान का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारत के किसानों को लाभ होगा। अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर कहा है कि अमेरिका ने भारत के कई कृषि-खाद्य उत्पादों को शून्य शुल्क पर निर्यात करने पर सहमति दी है। जबकि कुछ संगठनों द्वारा किसानों के बीच यह असत्य बात फैलायी जा रही है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर भारत शून्य आयात शुल्क कर देगा और भारत के कृषि निर्यात पर अमेरिका 18 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने भारत के अधिकांश सामान पर जो भारी टैरिफ पहले 50 प्रतिशत तक बढ़े थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से घटाकर लगभग 18 प्रतिशत औसत स्तर पर लाने की बात कही है। यह कृषि-विशेष सूची नहीं, बल्कि व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.