वाशिंगटन, सितम्बर 1 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बार-बार भारत के सपने आ रहे हैं। अब उनके व्यापार सलाहकार पीटर नवारो भी भारत के ही सपने देख रहे हैं। सुबह उठते ही वे सबसे पहले भारत का नाम जपते हैं और फिर भारत के खिलाफ बेतुकी बातें करने लगते हैं। यही वजह है कि नवारो हर दिन भारत के बारे में कोई न कोई बे सिरपैर की बात कह देते हैं। उनके बयानों से ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप के वफादार भारत से बुरी तरह नाराज हैं। भारत के रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ लगाकर भी रोक न पाने का मलाल अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके सहयोगियों को है। वे दिन-रात छटपटा रहे हैं कि अमेरिका जैसे 'महान' देश की धमकी का भारत पर कोई असर नहीं हुआ। यही कारण है कि अब अमेरिका 'ब्राह्मण' के नाम पर भारत पर जुबानी हमला बोला है।नवारो ने ब्राह्मण को लेकर क्या कहा? नवारो ने कहा है कि...