रामपुर, फरवरी 7 -- भाकियू भानु की एक पंचायत मोहल्ला भारती टोला में संपन्न हुई। पंचायत में अमेरिका द्वारा 18 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने और भारत सरकार द्वारा जीरो टैरिफ अमेरिका का सामान पर लगाए जाने का मुद्दा उठाया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि छोटे-बड़े सभी किसानों को बहुत बड़ा नुकसान है। अमेरिका हमारे देश में मक्का, सब्जी, दूध, पनीर आदि चीज भेज कर यहां के किसान मजदूर को बर्बाद करने की साजिश रच रहा है। इस मौके पर मोहम्मद अदनान को युवा प्रकोष्ठ का तहसील अध्यक्ष बनाने घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष सलीम वारसी ने सभी मौजूद पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष मुराद खान, गुड्डू खान, अब्दुल सलमान, मोहम्मद अयान, सोनू मियां, शारीरिक मियां, काशिफ, फरजाना अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.