हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार सहित विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुद्ध पार्क में एकत्रित होकर वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने इसे अमेरिकी साम्राज्यवाद की गुंडागर्दी करार देते हुए कहा कि यह हमला वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार और खनिज संसाधनों पर कब्जे की साजिश है। मादक पदार्थ तस्करी का आरोप महज बहाना है, जैसा कि पहले इराक और लीबिया में किया गया। वक्ताओं ने अमेरिका को दुनिया में लोकतंत्र का ठेकेदार बताते हुए उसकी दोहरी नीति की निंदा की। इस दौरान रजनी, ऋचा, दीपा, महेश, मुकेश, यतीश पंत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...