नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दिसंबर 2025 में भारत और रूस के बीच कच्चे तेल के व्यापार में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी प्रतिबंधों और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच, रूस से होने वाला आयात पिछले कई महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। भारत ने दिसंबर 2025 में रूस से 2.7 अरब डॉलर का कच्चा तेल आयात किया, जो फरवरी 2025 के बाद किसी भी महीने में सबसे कम है। इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका द्वारा रूसी तेल दिग्गजों- रोजनेफ्ट (Rosneft) और लुकोइल (Lukoil) पर लगाए गए कड़े प्रतिबंध हैं। अमेरिका ने 22 अक्टूबर 2025 को इन कंपनियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी और 21 नवंबर 2025 को इनके साथ सभी लेन-देन समाप्त करने की अंतिम समय-सीमा तय की थी।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,नवंबर 2025 के मुकाबले: आयात में लगभग 27% की कमी आई है (नवंबर...