नई दिल्ली, मार्च 12 -- Impacts of Trump s tariffs: ट्रंप के टैरिफ का असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा और वहां के लोगों पर महंगाई की मार भी झेलनी पड़ सकती है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए इस साल का आउटलुक अब उतना अच्छा नहीं दिख रहा है। क्योंकि, गोल्डमैन सैक्स ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अपने पूर्वानुमान को कम कर दिया है और ट्रंप के टैरिफ (आयात शुल्क) को इसका मुख्य कारण बताया है। गोल्डमैन सैक्स के मुख्य अर्थशास्त्री जान हत्जियस ने 2025 के लिए अमेरिकी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 1.7% कर दिया है। इस साल की शुरुआत में, वह 2.4% ग्रोथ का अनुमान लगा रहे थे। 10 मार्च के एक रिसर्च नोट में हत्जियस ने कहा कि "ट्रेड पॉलिसी की धारणाएं अब काफी निगेटिव हो गई हैं और प्रशासन टैरिफ से होने वाली कम समय के लिए आर्थिक कमजोरी की ओर अपेक्षाओं को मैनेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.