रांची, फरवरी 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो अमेरिका की ओर से भारतीय नागरिकों को बेड़ियों में जकड़ कर अमानवीय रूप से निर्वासित किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि भारतीय नागरिकों के साथ किए गए इस कृत्य ने पूरे विश्व में भारत को शर्मसार किया है। इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज करने के बजाय विदेश मंत्री की ओर से अमेरिकी सरकार का पक्ष लिया जा रहा है। निर्वासित भारतीय कोई अपराधी नहीं थे, बल्कि आम भारतीय नागरिक थे। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर भारत के प्रति अपने रुख का इशारा किया है। कोलंबिया जैसे देश ने अमेरिकी जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.