अमरोहा, फरवरी 25 -- नौगावां सादात, संवाददाता। अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर नौगावां सादात में बेचैनी बढ़ने लगी है। भारत सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद नौगावां सादात से ईराक और ईरान स्थित धर्मस्थलों की ज्यारत के लिए निकले काफिले का सफर बीच रास्ते में थमता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, ईरान की विभिन्न यूनिवर्सिटीज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं अभी यहां अपने घरों पर ही रूके हुए हैं। दरअसल, बीते दिनों ईरान में हिंसा भड़कने के बाद ये सभी भारत लौट आए थे। गौरतलब है कि शिया समुदाय के अधिक्तर धर्मस्थल ईराक और ईरान में स्थित हैं। जिनकी ज्यारत के लिए हर साल कस्बे से काफिले निकलते हैं। धर्मगुरु मौलाना पैगंबर अब्बास की कयादत में फिलहाल समय भी एक काफिला ज्यारतों के सफर पर निकला हुआ है। इसमें स्थानीय निवासी सफदर ...