मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 26 -- भारत की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता हेतु यज्ञ के माध्यम से देव पूजन, दान, संगतिकरण द्वारा भारतीय संस्कृति एवं सनातन हिन्दू परिवारों को संगठित व सुसंस्कारित बनाने की प्रेरणा तथा संदेश बाबा अनल स्वामी, अमेरिका निवासी ने दिया। बाबा अनल स्वामी ने अपने उदबोधन में गौ रक्षा, गौसेवा के कार्य को राष्ट्र की सर्वोपरि सेवा बताया। उन्होंने बताया कि इस समय देश में गौ रक्षक का एक वर्ग है तथा दूसरा गौ भक्षकों का वर्ग है। ये दोनों सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक क्षेत्र में अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं। जिसमें गौ रक्षक वर्ग, देव संस्कृति की स्थापना में संलग्न है, तो दूसरी तरफ गौ भक्षक वर्ग देश को विखंडित करने, हिन्दू शक्ति को विभाजित करने में पूरी मानसिक और आर्थिक शक्ति के साथ लगा हुआ है। गायत्री गौधाम के प्रमुख स्वामी रविन्द्र प्र...