हल्द्वानी, मई 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी के एक युवक से अमेरिकन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 34 लाख से अधिक की रकम हड़प ली गई। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोटिया पड़ाव निवासी युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते साल 3 मई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन बिजनेस के लिए मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाली ने अपना नाम रेशमा नायर बताया और बिजनेस के बारे में समझाया। जिसके बाद युवक को एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा और एक अमेरिकन कॉम्पनी के बारे में बताते हुए 10 हजार रुपये से काम शुरू करने को कहा गया। युवक से कहा गया कि 20 बोली पूरी होने पर जमा राशि के साथ रिर्टन भी मिलेगा। पहली बार में दस हजार रुपये के बदले 13 हजार से अधिक मिलेंगे। जैसे-जैसे बोली आगे बढ़ेगी रिटर्न की राशि भी बढ़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.