गौरीगंज, दिसम्बर 6 -- शुकुल बाजार। आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित प्राचीन मां कामाख्या धाम पन्ही में शनिवार को द्वितीय दीपोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था के बीच संपन्न हुआ। मान्यता है मां कामाख्या की पूजा अर्चना करने एवं दीपक जलाने से भक्तों को सभी मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। पूरे मंदिर परिसर में 51 सौ दीप प्रज्वलित किए गए। जिनकी जगमगाहट से धाम अलौकिक आभा से भर उठा। देर शाम तक चलने वाले दीपोत्सव में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम निरंतर जारी रहा। शुकुल बाज़ार विकास समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र विजय सिंह द्वारा आयोजित इस दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...