गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीती रात 40 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि रविवार की रात एसआई रमेशचन्द्र यादव की टीम ने इसौली रोड पर नहर पुलिया के पास ग्राम पूरे मोहम्मद नेवाज की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान नोमान उल्ला उर्फ अच्छे निवासी मोहम्मद नेवाज के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...