गौरीगंज, मार्च 21 -- अमेठी। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें जिले के 37 बच्चों का चयन हुआ है। कक्षा 6 में 18 तथा कक्षा नौ में 19 बच्चे चयनित हुए हैं। सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 16 फरवरी को जीजीआईसी गौरीगंज में आयोजित की गई थी। कुल 163 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था। कक्षा 6 के लिए 79 बच्चे तथा कक्षा 9 के लिए 84 बच्चों ने परीक्षा दी थी। घोषित परिणामों में जिले के 37 बच्चों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि बच्चों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। जल्द ही प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.