गौरीगंज, जनवरी 10 -- मुसाफिरखाना। एसडीएम के व्यवहार से क्षुब्ध होकर आंदोलनरत बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना ने आगामी 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से 5 बजे तक तहसील परिसर में महापंचायत का एलान करते हुए प्रदेश के समस्त बार एसोसिएशन को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है। वहीं डीएम ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक माह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना ने बीते 5 जनवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि उप जिलाधिकारी/उप निबंधक द्वारा अधिवक्ताओं एवं आमजन के साथ अभद्र व अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। इसके विरोध में 30 दिसंबर से ही अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखा है। आंदोलनरत अधिवक्ताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.