गौरीगंज, नवम्बर 23 -- अमेठी। परिषदीय स्कूलों में सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 52 विद्यालयों के लिए 1,577 फर्नीचर स्वीकृत किए हैं। इसके लिए शासन की ओर से 1.34 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। फर्नीचर मिलने से अब जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश के 25 जिलों में फर्नीचर स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें जिले को विशेष रूप से अच्छी हिस्सेदारी मिली है। लंबे समय से कई विद्यालयों में फर्नीचर की कमी के कारण बच्चों को दिक्कत होती थी, वहीं शिक्षक भी उपयुक्त बैठने की व्यवस्था न होने से परेशान थे। अब नए फर्नीचर से कक्षाओं का वातावरण अधिक सुव्यवस्थित और अनुकूल होगा। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि फर्न...