गौरीगंज, जून 17 -- अमेठी। खरीफ की फसल के लिए खेत में हल चलने से पहले वर्षों से लंबित पड़े जमीनी विवादों का हल हो गया है। डीएम द्वारा जमीनी विवादों के निस्तारण के लिए चलाए गए अभियान का जमीनी असर जबरदस्त रहा है। 16 जून तक चले विशेष अभियान के तहत कुल 517 विवादों में से 362 मामलों को निस्तारित किया जा चुका है। अभियान की सबसे खास बात यह रही कि सभी प्रकरणों को तीन श्रेणियों ए ग्रेड, बी ग्रेड और सी ग्रेड में बांटा गया। जिससे गंभीरता के अनुसार प्राथमिकता तय कर तेजी से समाधान किया गया। ए ग्रेड के 463 मामलों में से 328, बी ग्रेड के 30 में से 18 और सी ग्रेड के 24 में से 16 मामलों का निस्तारण हुआ। मुसाफिरखाना तहसील 144 में से 111 मामलों के निस्तारण के साथ सबसे आगे रही। जबकि तिलोई में 109 में से 97, अमेठी में 148 में से 95, और गौरीगंज में 116 में से 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.