गौरीगंज, नवम्बर 6 -- गौरीगंज, संवाददाता। बीते सोमवार को युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया। हालांकि घटना में शामिल दो नामजद अभियुक्तों के साथ ही तीन साजिशकर्ता अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। बीते सोमवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के पूरे मंशा मजरे गूजर टोला निवासी अंकित सिंह पुत्र विमलेश सिंह की बाइक को टक्कर मारकर चार पहिया सवार आधा दर्जन हमलावरों ने लोहे की राड से हमला करते हुए गोली मार दी थी। जिसमें पांच गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर दो नामजद व चार अज्ञात पर घटना को अंजाम देने तथा चार नामजद पर घटना की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.