गौरीगंज, सितम्बर 5 -- अमेठी। संवाददाता। भाजपा ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया है। 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए उनके हस्ताक्षर करवा रहे हैं। कार्यक्रम के जिला संयोजक व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने अमेठी कस्बे में जन जागरण अभियान शुरू करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाये जाने के बाद स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए भाजपा ने जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। एक से 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता घरों और दुकानों में जाकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। उन्होनें दुकानों पर जाकर स्वदेशी वस्तुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.