गौरीगंज, नवम्बर 26 -- अमेठी। बाबासाहब डा. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के अमेठी कैंपस में बुधवार को 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के राज्य अभिलेखागार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता के रूप में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय कुमार ने कहा कि गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने के लिए देश के वास्तविक इतिहास को सामने लाना होगा। भारत का वास्तविक इतिहास अभी तक अंग्रेजी और गुलामी की मानसिकता के आधार पर लिखा गया। भारत के गौरवशाली इतिहास को नकारात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया जिससे भारत की आत्मा आहत हुई। भारत का वास्तविक इतिहास सामने लाने के लिए स्थानीय स्रोतों का ...