गौरीगंज, मई 20 -- अमेठी। राजकीय इंटर कालेज जायस के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रघुनाथ मौर्य को मंगलवार को नए प्रधानाचार्य के साथ शिक्षकों व छात्रों ने भावभीनी विदाई दिया। नवनियुक्त प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने रघुनाथ मौर्य को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने श्री मौर्य के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनकी छवि एक कर्मठी, सहज, सरल व कर्तव्य परायण प्रधानाचार्य की रही है। शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने माल्यार्पण पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को विदाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.