गौरीगंज, दिसम्बर 1 -- जगदीशपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पर स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो चुकी हैं। चिकित्सक निर्धारित समय से ओपीडी में न बैठकर नदारद रहते हैं। जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं केंद्र पर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व एक्सरे मशीन शोपीस बनकर रह गई है। मरीज जब वहां जाते हैं तो बताया जाता है कि अभी लाइट नहीं है। जेनरेटर भी सही नहीं है। मरीजों को बहाना बनाकर निजी केंद्रों पर भेजकर वहां से तयशुदा कमीशन लिया जाता है। मरीजों ने डीएम से जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...