गौरीगंज, जून 28 -- अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय देवी पाटन पर शुक्रवार को पहुंची नारायणी कुंज सेवा धाम अयोध्या से जुड़ी राष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने सपत्नीक साध्वी का आरती पूजन किया और अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। साध्वी ने सभी व्यापारी बंधुओ को दीक्षा देते हुए कहा कि आध्यात्मिकता और जनसेवा व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। गरीबों की सेवा करने से भगवान खुश होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...