गौरीगंज, मार्च 25 -- अमेठी, संवाददाता। प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में तीन दिवसीय विकास उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त गिनाई और कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश निवेशकों को सर्वाधिक आकर्षित कर रहा है। प्रभारी मंत्री ने डीपीआरसी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए जन आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। डीपीआरसी के हाल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.