गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- अमेठी। अमेठी कस्बे में सपा ने भाजपा पर पोस्टरवार शुरू कर दिया है। कस्बे के व्यस्ततम चौराहे पर सपा महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने पोस्टर लगवाए हैं। जिसमें भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताया गया है। वहीं 2027 में मुख्यमंत्री योगी के जाने तथा अखिलेश यादव के आने की बात कही गई है। शनिवार की सुबह नगर पंचायत के अम्बेडकर चौराहे पर एक बड़ा सपा का पोस्टर लगा मिला। जिसे देखने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। पोस्टर में सपा महिला जिलाध्यक्ष की तरफ से लिखा गया है कि 2027 के सत्ताधीश, गरीबों के मसीहा अखिलेश यादव आ रहे हैं। झूठ बोलने वाली भारतीय जनता पार्टी, योगी जी जा रहे हैं। साथ ही 2027 में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। पोस्टर पर भाजपा नेताओं द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.