गौरीगंज, अगस्त 4 -- अमेठी, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के जिला और विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को गौरीगंज कस्बे में आयोजित हुई। बैठक में शामिल बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा के पीडीए के नारे का धोखा बताया। वहीं भाजपा पर गरीब के बच्चों से शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण छीनने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना को संघर्षरत है। भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण अभी तक देश में सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर नहीं हुई है। बसपा मुखिया मायावती ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर चार बार सरकार चलाई और सबसे अच्छी शासन व्यवस्था दी। वह आज भी गरीबों के दिलों पर राज करती हैं। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.