गौरीगंज, मई 22 -- गौरीगंज। भाजपा के जिला कार्यालय गौरीगंज में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उन्हें धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने विदेशी आक्रांताओं के काल में काशी से लेकर रामेश्वरम तक अनेक तीर्थों का पुनरोद्धार कराया। अहिल्याबाई को आदर्श शासन की शिल्पकार बताया, जिनकी प्रशासनिक दक्षता, प्रजा हित की भावना और न्यायप्रियता अद्वितीय थी। उन्होंने अपने राज्य को न केवल स्थायित्व प्रदान किया, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नयन का केंद्र भी बनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अहिल्याबाई महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रतीक थीं और पार्टी उनके आदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.