गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- भेटुआ। बेनीपुर ग्राम पंचायत से पिंडोरिया कड़ेर गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ने और गड्ढे बनने से प्रतिदिन हजारों राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग जिला आयुर्वेदिक अस्पताल से होकर गुजरता है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आवाजाही करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का लेपन कार्य मात्र एक वर्ष पूर्व कराया गया था। लेकिन इतने कम समय में ही सड़क कई हिस्सों से धंस गई है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...