गौरीगंज, नवम्बर 27 -- भेटुआ। विकास खंड के ओझा का पुरवा मजरे बैसड़ा निवासी 32 वर्षीय दिलवंत यादव बीते मंगलवार की शाम साइकिल से दूध लेकर बेचने के लिए बाजार गए थे। जहां से लौटते समय वह निधि का पुरवा के पास सड़क पर साइकिल सहित गिर पड़े। इसी दौरान उधर से गुजर रहे गांव के रमाकांत यादव की नजर दिलवंत पर पड़ी। परिजनों को सूचना देकर वह गंभीर हालत में दिलवंत को ई-रिक्शा से लेकर सीएचसी अमेठी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...