गौरीगंज, मार्च 24 -- अमेठी। घर से शौच के लिए निकली किशोरी वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद उसकी मां ने थाने पर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते बीते 20 मार्च की शाम उसकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए बाहर गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला ने एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी शारदा निवासी पूरबगांव के विरुद्ध केस दर्जकर आरोपी व किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.