गौरीगंज, अप्रैल 5 -- शुकुलबाजार। गेहूं की कटाई के लिए ग्रामीणों को इस समय पैसों की सख्त जरूरत है। लेकिन एटीएम मशीनें खराब हैं। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम और बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें जरूरत के समय पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। शुकुलबाजार क्षेत्र के कटरा चौराहा में एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा, ऊंचगांव में यूनियन बैंक, जैनम गंज में बैंक ऑफ बड़ौदा, किशनी में आईडीबीआई, सरैया पीरजादा में आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीनें लगी हुई है। जो महज शोपीस साबित हो रही हैं। शनिवार को जरूरतमंद जब इन एटीएम मशीनों तक पहुंचे तो कहीं सर्वर की समस्या, तो कहीं बैलेंस न होने की वजह से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.