गौरीगंज, अक्टूबर 26 -- अमेठी। छठ पूजा के दूसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने घर-घर खरना प्रसाद तैयार किया। इसके तहत महिलाएं शुद्धता और भक्ति भाव से प्रसाद बनाती हैं, जिसे छठ मैया को समर्पित किया जाता है। सोमवार को महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। शनिवार से शुरू हुए छठ व्रत में दूसरे दिन खरना तैयार किया गया। पिछले 15 वर्षों से छठ व्रत कर रही त्रिलोकी देवी ने बताया कि खरना प्रसाद को पूरी शुद्धता और निष्ठा से बनाया जाता है। प्रसाद में मुख्य रूप से गुड़, चावल, फल और अन्य पारंपरिक सामग्री का प्रयोग किया जाता है। इसे बनाते समय व्रती महिलाएं दिनभर उपवास और संयम का पालन करती हैं, ताकि प्रसाद पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा से युक्त हो। खरना प्रसाद छठ पूजा की सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में गिना जाता है। महिलाएं इसे अपने परिवार और समाज के लिए शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.